मुंगेर, जनवरी 13 -- मुंगेर, निज संवाददाता । मॉडल अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधा और व्यवस्थित कार्यप्रणाली के लिए कायाकल्प के तहत की गई तैयारी का असेसमेंन्ट करने स्टेट टीम 15 और 16 जनवरी मॉडल अस्पताल पहुंचेगी। स्टेट टीम के असेसमेन्ट को लेकर अस्पताल प्रबंधन तैयारी में जुटा है। उपाधीक्षक व प्रबंधक सभी वार्ड के इंचार्ज व डाक्टर के साथ बैठक कर सभी कायाकल्प में निर्धारित मानदंड को पूर्ण करने में जुटे हैं। सिविल सर्जन डाक्टर राजू कुमार ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में स्वच्छ, सुरक्षित एवं मरीज-अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा कायाकल्प योजना तैयार करते हुए इसके कई मानदंड निर्धारित किए गए हैं। जिसका अवलोकन करने स्टेट की टीम 15 और 16 जनवरी को करेगी। कायाकल्प असेसमेन्ट के लिये सभी तैयारी सुनिश्चित रखने का ...