भभुआ, फरवरी 24 -- चैनपुर। कायाकल्प की राज्यस्तरीय टीम ने मंगलवार को चैनपुर सीएचसी का मूल्यांकन किया। इस टीम में डॉ. राजीव कुमार, डॉ. सरोज कुमार, डॉ. अभिनंदन सहित चार सदस्यीय शामिल थे। स्वास्थ्य प्रबंधक अजय कुमार बताया कि पिछले साल भी निरीक्षण हुआ था। रिपोर्ट जाने पर अस्पताल प्रबंधन को प्रशस्ती पत्र मिला था। इस दौरान साफ-सफाई, संक्रमण नियंत्रण, जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन, प्रसव कक्ष, ओपीडी, इनडोर, इमरजेंसी, महिला वार्ड, जेनरल वार्ड, शौचालय, पेयजल सुविधा, दवा वितरण काउंटर, टीकाकरण कक्ष, एक्स-रे रूम, प्रयोगशाला, पंजियों के संधारण आदि का निरीक्षण करते हुए अस्पताल में मरीजों को मिल रही सेवाओं व सुविधाओं का आकलन किया। कायाकल्प टीम के सदस्यों ने गुणवत्ता सुधार को लेकर कई आवश्यक सुझाव भी दिए। दुर्घटनाओं में दो महिला सहित नौ घायल भभुआ। जिले के व...