गिरडीह, मई 26 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। मानजोरी पंचायत के हाड़ोडीह गांव के कायस्थ समाज ने निजी खर्च से बदहाल तालाब की मरम्मत व सौंदर्यीकरण करने का निर्णय किया है। इस निमित कार्य भी शुरू कर दिया गया है। समाज की इस अनोखी पहल की लोगों ने सराहना की है। तालाब सौंदर्यीकरण के पूर्व सामजने इस संबंध में एक कमेटी बनाई। इसमें गौतम सिन्हा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया और श्रेयांश सौरभ को सचिव। चंदन सिन्हा को कोषाध्यक्ष और प्रशांत को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। तालाब निर्माण कमेटी गठन के पश्चात ही गांव के बेला पोखर तालाब की मरम्मत प्रारंभ कर दी गई है। तालाब की साफ सफाई और मरम्मत कार्य के लिए एक साथ दो-दो जेसीबी मशीन लगाई गई है। तालाब मरम्मत कार्य के प्रति कायस्थ समाज ने दिलचस्पी ली और बड़े ही उत्साह के साथ इसकी खुदाई का काम करा रहा है। समाज के लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.