अंबेडकर नगर, फरवरी 9 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नगर के एक होटल में कायस्थ समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, बुद्धिजीवियों और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान कायस्थ समाज के सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक उत्थान पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए एनएस श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए कायस्थ समाज की राजनीतिक भागीदारी पर भी गंभीर चिंतन किया गया। वक्ताओं विनोद श्रीवास्तव और रिंकू श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में समाज की भूमिका तभी प्रभावी हो सकती है जब राजनीतिक स्तर पर सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.