धनबाद, नवम्बर 29 -- धनबाद। कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट परिवार ने उत्कृष्ट विधायक चुने जाने पर धनबाद विधायक राज सिन्हा को सम्मानित किया। सम्मान समारोह में शुक्रवार को वक्ताओं ने कहा कि उत्कृष्ट विधायक के रूप में चुने जाने और विधानसभा के सचेतक बनाए जाने पर कायस्थ परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। विधायक को पुष्पगुच्छ और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट से रंजन श्रीवास्तव, डॉ पीसीएल दास, प्रकाश सिन्हा, शशि लाल, चंदा श्रीवास्तव, बिनोद बिहारी प्रसाद सिन्हा, रवि रंजन श्रीवास्तव, दुर्गेश सिन्हा, राकेश श्रीवास्तव, भास्कर सिन्हा, विकास सिन्हा, आशीष अम्बष्ठ समेत अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.