कोडरमा, दिसम्बर 31 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, कोडरमा जिला इकाई की ओर से महासभा के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार अभय की अध्यक्षता में चित्रगुप्त नगर, झुमरी तिलैया स्थित विनय कुमार बेलू के आवासीय परिसर में कायस्थ शिरोमणि एवं एकीकृत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय की 128वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार अभय ने सहाय के जीवन, व्यक्तित्व और कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक कुशल प्रशासक थे। उनके कार्यकाल में जमींदारी उन्मूलन जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए गए तथा लैंड रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित रूप से सूचीबद्ध कर प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया। उन्होंने कहा कि स्व. सहाय का योगदान आज भी प्रेरणास्रोत है। जयंती समारोह में महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.