बगहा, जनवरी 1 -- नरकटियागंज। हिन्दुस्तान संवाददाता कायस्थ समाज की एकता तथा उनके सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास के लिए बुधवार की शाम में कायस्थ पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। नगर के शिवगंज में युवा चित्रांश संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश शरण उर्फ पुन्नू श्रीवास्तव, विधायक संजय पांडेय, पूर्व विधायक रश्मि वर्मा आदि ने किया। मौके पर श्री श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से कायस्थ समाज न सिर्फ एकजुट व संगठित होगा बल्कि समाज की मजबूती भी बढ़ेगी। समारोह में मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर स्नेह मिलन संवाद और सहभोज का आयोजन किया गया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि कायस्थ समाज के लोगों को आपस में मिलना-जुलते हुए एक दूसरे को सहयोग...