रामगढ़, फरवरी 20 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, रामगढ़ द्वारा चित्रांश मनोज कुमार सिन्हा की माता और स्वर्गीय चौधरी भुवनेश्वर प्रसाद की धर्मपत्नी उर्मिला देवी के निधन पर गहरा दुख और संवेदना प्रकट किया। जिलाअध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हमने आज एक ममतामयी मां को खो दिया है। उनका जाना न केवल परिवार के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। महासभा के सदस्य समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की। शोक व्यक्त करने वाले में रंजीत कुमार सिन्हा, रणंजय कुमार उर्फ़ कूंटू बाबु, सुजीत कुमार सिन्हा पप्पु, आनंद कुमार सिन्हा, अशोक कु...