धनबाद, फरवरी 2 -- धनबाद, वरीय संवाददाता अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से रविवार को लुबी सर्कुलर रोड स्थित उत्सव भवन में पारिवारिक मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम धनबाद विधायक राज सिन्हा को झारखंड विधानसभा की ओर से उत्कृष्ट विधायक सम्मान-2025 से सम्मानित किए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में स्वागतकर्ता के रूप में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक अमितेश सहाय उपस्थित रहे। अपने संबोधन में विधायक राज सिन्हा ने सभी आयोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें उत्कृष्ट विधायक का सम्मान इसलिए मिला, क्योंकि उनके परिवार (कायस्थ परिवार) के लोग उत्कृष्ट हैं। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि लोगों ने जिन पर विश्वास जताया है, उस पर कभी दाग नहीं लगने देंगे। राज सिन्हा ने कहा कि यह कायस्थ परि...