मुरादाबाद, जून 9 -- अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट की ओर से बैठक का आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क दीनदयाल नगर में किया गया। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना एडवोकेट ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से 14 जून को रक्तदान शिविर, मिडटाउन क्लब, रामगंगा विहार में लगाया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि नगर विधायक रितेश गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह व समाज सेवी सलिल सक्सेना होंगे। उस दिन विश्व रक्तदान दिवस भी मनाया जाता है। कहा कि इस दौरान ब्लड डोनेशन कैंप भी लगाया जाएगा। रक्तदान के लिए लोग संस्था से संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर दीपक सक्सेना, मेजर सुदेश भटनागर, अनिल सक्सेना, दिलीप भटनागर, गिरीश सक्सेना, बीके सक्सेना, मोनू भटनागर, शिल्पी सक्सेना, राहुल भटनागर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.