रांची, जुलाई 26 -- रांची। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, झारखंड युवा प्रकोष्ठ की ओर से कायस्थ पारिवारिक उत्सव का आयोजन रविवार को किया जाएगा। कार्यक्रम में युवाओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसमें संगीत, नृत्य की प्रस्तुतियां भी शामिल होंगी। परिवार एवं महिलाओं की ओर से रैंप शो और बच्चों की और से पेंटिंग एवं डांस प्रदर्शन होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीबी सहाय करेंगे। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और अन्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...