बोकारो, दिसम्बर 8 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। कायस्थ महापरिवार जिला समिति कि बैठक लोकनायक सभागार 2ए में रविवार को हुई। यह बैठक सभी क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष व लाल बहादुर शास्त्री समिति के पदाधिकारी सृजन महिला समिति के पदाधिकारी व अध्यक्ष मंडल मंडल के सदस्य बीबी एल श्रीवास्तव, अशोक कुमार सिन्हा व अनिल श्रीवास्तव की देखरेख में हुई। जिला समिति के कार्यकारिणी का कार्यकाल 2025-2030 के लिए अध्यक्ष गोरख प्रसाद सिन्हा, महासचिव मृत्युजंय कुमार सिन्हा व कोषाध्यक्ष नवल किशोर प्रसाद के नाम का प्रस्ताव सेक्टर 6 समिति के विश्व राज आनन्द ने किया। जिसे उपस्थित समिति के सदस्यों ने इसे ध्वनि मत से समर्थन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...