पीलीभीत, दिसम्बर 29 -- पीलीभीत। मोहल्ला सुनगढ़ी स्थित कायस्थ भवन में कायस्थ सेवा समिति द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। एमसीडी में कार्यरत इंजीनियर अपूर्व भटनागर, शिवी सक्सेना के पिता अनिल सक्सेना, भाजपा नेता विकास श्रीवास्तव की मां और अवर अभियंता विद्युत की पत्नी सुनीता सक्सेना के निधन पर शोक जताया गया। इस दौरान राजेंद्र सक्सेना, महेश नारायण प्रधान, सुशील बाबू सक्सेना, अशोक सक्सेना, कमल सक्सेना, संदीप सक्सेना, बृज बिहारी लाल सक्सेना, अनिल कमल, सुभाष सक्सेना, विमल सक्सेना, आयुष सक्सेना, सभासद साकेत सक्सेना, अविनाश चंद्रा, शेखर सक्सेना आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...