गोरखपुर, दिसम्बर 15 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। कायस्थ पार्टी के तत्वावधान में 21 दिसंबर को महासम्मेलन एवं सहभोज का कार्यक्रम गोरखपुर क्लब सभागार सिविल लाइन में प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में जिला पंचायत चुनाव एवं 2027 उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पार्टी की भागीदारी पर व्यापक चर्चा की जाएगी। इस सम्मेलन में पूरे उत्तर प्रदेश से पार्टी के पदाधिकारी आएंगे। सम्मेलन की सफलता के लिए व्यापक प्रचार प्रसार और जनसंपर्क का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...