लखनऊ, जुलाई 30 -- लखनऊ। भगवान श्री चित्रगुप्त धाम झूलेलाल वाटिका में बुधवार को शाम कायस्थ फाउंडेशन ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर एक पेड़ मां के नाम के संकल्प के साथ पौधरोपण किया, साथ ही मानव कल्याण के लिए सामूहिक रुद्राभिषेक भी किया गया। कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि श्रावण मास में जीवदायिनी आदि गंगा मां गोमती के तट पर एक पेड़ मां के नाम के संकल्प के साथ पौधरोपण किया गया। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की उपस्थिति में आयोजन हुआ। उन्होंने भी नीम, जामुन के पौधे लगाए। इस दौरान 101 पौधे लगाए गए। ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजीव श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, मनोज डींगर, सचिन निगम, निशीथ श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.