आरा, अक्टूबर 7 -- कोईलवर, एक संवाददाता। कायमनगर जलमीनार के मोटर में आई तकनीकी खराबी के कारण पिछले चार दिनों से जलापूर्ति पूरी तरह ठप है। इस वजह से स्थानीय मोहल्लों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। लोगों को पीने और घरेलू उपयोग के लिए पानी की परेशानी हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जलमीनार से जुड़े वार्डों में पानी की आपूर्ति नहीं किए जाने से परेशानी बढ़ गई है। पानी के इंतजाम के लिए लोगों को परेशानी उठनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या की सूचना लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को दी गई है। विभाग के अनुसार मोटर में आई तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए मैकेनिक बुलाया गया है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान कर जलापूर्ति बहाल कर दी जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.