फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 9 -- कायमगंज, संवाददाता भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने दिल्ली में सांसद मुकेश राजपूत से मिले जहां व्यापारी नेताओं ने जिले की समस्याओं के साथ-साथ कायमगंज रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव और प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि स्टेशन रोड पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पूर्व में स्वीकृत ओवरब्रिज का निर्माण अभी तक शुरू न होने पर इसे जल्द पूरा कराने की मांग की गई। साथ ही स्टेशन पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कर रात में प्लेटफॉर्म को रोशन करने का भी अनुरोध किया गया। ज्ञापन में लंबी दूरी की गाड़ी संख्या 13168/13169 आगरा-कोलकाता एक्सप्रेस, सहित कम से कम चार ट्रेनों का कायमगंज म...