देहरादून, जनवरी 7 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। करनपुर में एक सिरफिरे युवक ने काम से हटाए जाने की खुन्नस में बेकरी में आग लगा दी। घटना रविवार देर रात करीब एक बजे की है। आगजनी में दुकान का फर्नीचर, छह एसी, फ्रिज और कीमती सामान जलकर राख हो गया है। आरोपी ने आग लगाने से पहले कारखाने में मौजूद एक दिव्यांग कर्मचारी के साथ मारपीट भी की। शिकायत पर डालनवाला कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर डालनवाला संतोष कुंवर ने बताया कि ओल्ड डालनवाला निवासी शुभम महेश्वरी करनपुर चौक के पास महेश्वरी बेकर्स के नाम से दुकान और कारखाना है। शुभम ने बताया कि उन्होंने बीते दो जनवरी को भगत सिंह कॉलोनी निवासी अभिषेक कुमार को सफाई के काम पर रखा था। युवक का आचरण सही न होने के कारण उसे दो दिन बाद ही हटा दिया गया। इससे नाराज होकर आरोपी अभिषेक ने मा...