नोएडा, जनवरी 5 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने काम में लापरवाही मिलने पर सोमवार को भूलेख विभाग में कार्यरत लेखपाल को कार्यमुक्त कर दिया। उन्होंने एक अन्य महिला लेखपाल का वेतन रोकने का निर्देश जारी किया। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि भूलेख विभाग में कार्यरत शुभम भारद्वाज और सीमा यादव द्वारा अपने काम में लापरवाही बरती जा रही थी। इन लेखपाल द्वारा न्यायालय से संबंधित प्रकरण, शासकीय कार्यों में लापरवाही, आईजीआरएस और आरटीआई से संबंधित प्रकरणों मे लापरवाही बरती जा रही थी। इनके कार्यक्षेत्र के अधिसूचित क्षेत्र, अर्जित भूमि पर अतिक्रमण को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने बताया कि शुभम भारद्वाज को तत्काल प्रभाव से प्राधिकरण से अवमुक्त कर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए शासन को ...