गोपालगंज, फरवरी 24 -- गोपालगंज। मॉडल सदर अस्पताल में कार्य में लापरवाही को लेकर एक डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उपाधीक्षक डॉ. शशिरंजन प्रसाद ने बताया कि 23 फरवरी की सुबह 10:30 बजे अस्पताल प्रबंधक ने ओपीडी का निरीक्षण किया था। इस क्रम में यह पाया गया कि डॉ. शम्स तौरेज द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में शिथिलता बरती जा रही है। 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वरीय पदाधिकारी से वेतन कटौती की अनुशंसा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...