उरई, दिसम्बर 6 -- डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने नगर पालिका परिषद जालौन का औचक निरीक्षण किया। मानचित्र पटल, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र पटल तथा भवन नामांतरण पटल के निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए तत्काल कड़े निर्देश जारी किए। मानचित्र पटल की जांच में सामने आया कि वर्ष 2023, 2024 और 2025 के करीब 40 मानचित्र आवेदनों का न तो निस्तारण किया गया था और न ही रजिस्टर में उनके स्वीकृत या निरस्त होने का कोई स्पष्ट उल्लेख दर्ज था। इस गंभीर लापरवाही पर डीएम ने लिपिक कमलेश त्रिपाठी एवं सुलेखा पटेल के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए। जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र पटल पर भी 70 आवेदन लंबित मिले। डीएम ने इन सभी आवेदनों का आज ही निस्तारण करने के निर्देश दिए तथा पटल प्रभारी के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई का...