हमीरपुर, जनवरी 26 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। ज्यों-ज्यों ग्राम प्रधानों का कार्यकाल मई माह में समाप्त होने जा रहा है। अंत समय में प्रधान भ्रष्टाचार की नित नई इबारत लिख रहे हैं। ग्राम पंचायत मवईजार के मजरा कलकापुरवा में मनरेगा योजना से सीसी मार्ग का कार्य कराया गया है। यह कार्य एक पखवारा पूर्व हो चुका है, लेकिन ग्राम प्रधान कुछ मजदूरों को ले जाकर इसकी मजदूरी निकालने में जुटे हुए है। आठ-दस मजदूरों को आगे पीछे खड़ा कराकर फोटो खींच कर मनरेगा साइट में अपलोड की जा रही है। ग्राम पंचायत मवईजार में गंगा के दरवाजे से बजरंगबली तक मनरेगा योजना से सीसी मार्ग बनाया गया है। यह कार्य एक पखवारा पूर्व पूर्ण हो गया था। इसके बाद ग्राम प्रधान कामता प्रसाद वर्मा ने 24 जनवरी को चार मस्टर रोलों में 37 मजदूरों को कार्य करना दर्शाया है। जबकि जमीनी हकीकत में इतने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.