नोएडा, नवम्बर 21 -- नोएडा। विद्युत निगम के अधिकारियों ने काम पूरा न करने पर निगम के ठेकेदारों को नोटिस जारी किया है। कई मौके देने के बाद भी वर्ष 2024-25 के कार्य पूरे नहीं हुए। वहीं, निगम ने वर्ष 2025-26 के कार्यों के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2024-25 में करीब 115 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए गए है। इसमें विद्युत ढांचे के क्षमता वृद्धि के कार्य किए जा रहे हैं। करीब 90 से 95 प्रतिशत कार्य पूरे हो चुके हैं। शेष 10 से पांच प्रतिशत कार्य पूरे होने बाकी हैं। इन कार्यों को पूरा करने के लिए विद्युत निगम के अभियंताओं ने ठेकेदारों को चेतावनी जारी की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...