मुंगेर, मार्च 20 -- मुंगेर/हवेली खड़गपुर, हिटी। जिले में कार्यरत सभी 28 राजस्व कर्मचारी अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त कर अपने कार्य पर लौट आए हैं। कर्मचारियों के हड़ताल खत्म होने पर फिर से राजस्व कार्यालय आमजनों से गुलजार होने लगा है। राजस्व कर्मचारी के हड़ताल पर जाने के कारण आमजनों को कई आवश्यक कार्यों के लिये भटकना पड़ रहा था। गौरतलब है कि 14 सूत्री मांगो को लेकर राजस्व कर्मचारी 4 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। राजस्व कर्मचारियों ने बताया कि गृह जिले में पदस्थापन, 2800 ग्रेड पे सहित कुल 14 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश भर के राजस्वकर्मी 4 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे। विभाग की ओर से मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन मिलने के बाद ही हमलोग पुन: काम पर लौटे हैं। अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो हमलोग फिर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.