रुद्रपुर, फरवरी 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में काम पर निकले एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार सुबह वह अपने घर से कुछ दूरी पर बेसुध अवस्था में मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह बगवाड़ा भट्टा पार्किंग में एक मजदूर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने चौकी बगवाड़ा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसआई मोहन चंद्र जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। इसके बाद मजदूर को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 30 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र किशन पाल निवासी दूधिया नगर, रुद्रपुर के रूप में ह...