अमरोहा, जनवरी 5 -- रहरा। थाना क्षेत्र के ग्राम शकरगढ़ी निवासी तारिक व उसके भाई शाकिर के साथ शनिवार दोपहर मारपीट कर दी गई। दोनों भाई हसनपुर काम पर जाने के लिए घर से निकले थे। आरोप है कि घर से थोड़ी दूर पहुंचते ही गांव के कासिम, फैजान पुत्रगण मुजाहिद, हाशिम पुत्र मारूफ और कमाल पुत्र नईम ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने पुराने मुकदमे की रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब तारिक और शाकिर ने गाली देने से मना किया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए तारिक का भाई आजम मौके पर पहुंचा, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की, जिससे आजम के सिर में गंभीर चोटें आईं। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष अतवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर...