गोरखपुर, मार्च 31 -- घघसरा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा क्षेत्र के हाईवे पर स्थित एक पेट्रोल पम्प के पास सोमवार को पुरानी रंजिश में मनबढ़ों ने काम पर जा रहे अधेड़ को रोककर लाठी-डंडे व हॉकी से मारपीट कर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। नगर पंचायत सहजनवा के पिपरा निवासी राममिलन ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वह गीडा में काम करता है। सुबह काम घर जा रहा था। हाईवे पर एक पेट्रोल पम्प के पास गांव का मनबढ़ युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ उसे घेर लिया। पुरानी रंजिश में जातिसूचक गाली देते हुए लाठी डंडे व हॉकी से मारकर घायल कर दिया। इससे पहले दो मार्च को भी मनबढ़ ने पत्नी व बच्चों को मारा-पीटा था। थाने पर शिकायत की तो पुलिस ने दोनों पक्षों का शान्तिभंग में चालान किया था। एसओ विशाल उपाध्याय ने बताया उत्कर्ष उर्फ जानू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.