नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- लोकसभा में मनरेगा का नाम बदलने वाला विधेयक पेश कर दिया गया है। अब इस योजना का नाम विकसित भारत- जी राम जी होगा। विपक्ष का कहना है कि यह केंद्र सरकार की केवल सनक है कि वह कांग्रेस की योजनाओं के नाम बदलने पर तुली है। उन्होंने कहा कि इसके तहत केवल केंद्र के अधिकारों को बढ़ाया जा रहा है, फंडिंग को तो पहले से कम किया जा रहा है। वहीं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधेयक पेश करते हुए कहा कि महात्मा गांधी खुद राम राज की बात करते थे और उनके अंतिम शब्द ही हे राम थे। उन्होंने कहा कि अब 125 दिनों के रोजगार की गारंटी दी जाएगी। VB- G RAM G कानून लागू होने के छह महीने के अंदर ही राज्यों को भी नए प्रावधान के हिसाब से योजना बनानी होगी। सरकार का कहना है कि विकसित भात 2047 का लक्ष्य हासिल करने के लिए आधुनिक ढांचा स्थापित करना है औ...