नई दिल्ली, फरवरी 11 -- केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार श्रम संहिताओं के विरोध में 12 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा गुरुवार को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। इसके कारण बैंकिंग और अन्य जनसेवा क्षेत्रों पर असर पड़ने की संभावना है। हड़ताल के मद्देनजर कई राज्यों में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, सरकारी दफ्तर, बाजार और परिवहन सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। इस आह्वान में भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस), इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक), एआईटीयूसी, एचएमएस, सीटू, एआईयूटीयूसी, टीयूसीसी, सेवा, एक्टू, एलपीएफ, यूटीयूसी और एनएफआईटीयू-धनबाद सहित 12 संगठन शामिल हैं। किसान संगठनों ने भी समर्थन दिया है। ट्रेड यूनियनों का आरोप है कि केंद्र की नीतियां 'कॉरपोरेट समर्थक' और 'मजदूर विरोधी' हैं। उनका कहना है कि 29 पुराने श्रम कानूनों को समाहित कर बना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.