नई दिल्ली, फरवरी 11 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। राज्यसभा में बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने मांग की कि जनता के पास काम नहीं करने वाले जनप्रतिनिधियों को वापस बुलाने का अधिकार मिले। उच्च सदन में शून्यकाल में आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा ने कहा कि जिस तरह मतदाताओं को मतदान का अधिकार है उसी तरह, काम नहीं करने की स्थिति में राइट टू रिकॉल (जनप्रतिनिधि को वापस बुलाने का अधिकार) भी मतदाताओं के पास होना चाहिए। 'राइट टू रिकॉल' व्यवस्था मतदाताओं को अधिकार संपन्न बनाएगी। आप नेता ने कहा कि सांसद या विधायक चुने जाने के बाद अगर जनप्रतिनिधि काम न करे तो जनता के पास पांच साल तक बर्दाश्त करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। गलत नेता को चुनने के एक गलत फैसले से पूरा क्षेत्र, पूरा समय बर्बाद होता है और लाखों मतदाता इसका खामियाजा भुगतते हैं। 'राइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.