गोरखपुर, मई 13 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। चिलुआताल इलाके के मानबेला निवासी एक शख्स को दिहाड़ी का काम देने के बहाने गांव के बाहर लाकर जबरन वसूली की कोशिश की गई। आरोप है कि रुपये नहीं देने पर आरोपितों ने मारपीट कर सिर फोड़ दिया। पुलिस ने दो आरोपितों पर मारपीट व हत्या की कोशिश की धारा में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, मानबेला निवासी मुकेश कुमार ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 09 मई को अपने घर पर सो रहे थे कि समय 2:30 बजे दिन में अमन व राजू घर पर आए और कहने लगे कि चलो काम करने के लिए बात करना है। गांव के बाहर जाते ही उपरोक्त दोनों लोग पैसा मांगने लगे। जेब देखने लगे मना करने पर उपरोक्त मारने लगे तथा गाड़ी की चाभी से सिर पर मार दिए, जिससे सिर में गंभीर चोट आई। आरोपित फरार हो गए। गंभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.