मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जिले के विभिन्न प्रखंडों में वीबी-जी राम जी (पूर्व में मनरेगा) मजदूरों ने शुक्रवार से समाहरणालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। वे मनरेगा से चयनित लंबित योजनाओं का काम फिर से चालू करने व बकाया मजदूरी का भुगतान शीघ्र करने की मांग कर रहे थे। धरना पर बैठे मजदूर मनरेगा का नाम बदलकर वीबी-जी राम जी करने संबंधी अधिनियम को भी वापस लेने के नारे लगा रहे थे। मनरेगा वॉच के बैनर तले जुटी वीबी-जी राम जी की महिला मजदूर चूल्हा-चौका के साथ धरना स्थल पर प्रदर्शन कर रही थीं। मनरेगा वॉच के जिला समन्वयक संजय सहनी ने आरोप लगाया कि मनरेगा का नाम बदलने से कुछ नहीं बदलने वाला है। गांव में काम बंद कर दिया गया। जबकि नए कानून में स्पष्ट लिखा है कि छह महीने बाद ही यह अधिनियम लागू होगा। तब तक मनरेगा के तहत मजदूरों को काम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.