मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। राजस्व महाअभियान की प्रगति की जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने मंगलवार को समाहरणालय में आयोजित बैठक में समीक्षा की। समीक्षा में यह बात सामने आई कि कांटी, कुढ़नी, सरैया, कटरा और मुशहरी अंचल में ऑनलाइन इंट्री का प्रतिशत अत्यंत कम है। कांटी में मात्र 30 प्रतिशत, कुढ़नी में 49 प्रतिशत, सरैया में 56 प्रतिशत, कटरा में 60 प्रतिशत तथा मुशहरी में 64 प्रतिशत ही आवेदन ऑनलाइन दर्ज किए गए हैं। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए जिलाधिकारी ने इन पांचों अंचलों के अंचलाधिकारियों से शोकॉज पूछने का निर्देश दिया है। समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में राजस्व महाअभियान के अंतर्गत कुल 1,22,939 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 73.67 प्रतिशत मामलों की ऑनलाइन प्रविष्टि की गई है। 22 कृषि समन्वयकों व 22 किसान सलाहकारों का वेतन...