बस्ती, जून 18 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह मंगलवार को अचानक बस्ती के कलवारी रामपुर तटबंध पर पहुंच गए। उन्होंने सरयू नदी की कटान से प्रभावित दो गांव महुआपार कला और बैड़ारी एहतमाली के मईलपुर बड़कापुरवा का निरीक्षण किया। वहां पर ग्रामीणों से बात की और समस्या को जाना। बताते चलें कि यह दोनों गांव पिछले साल सरयू नदी की कटान के जद में थे। कई घर कट गए थे तो कई घरों को लोगों ने स्वयं तोड़कर हटा लिया था। यहां पर गांव को कटान से बचाने के लिए 33 करोड़ की लागत से चार स्पर और 26 ठोकर का निर्माण हो रहा है। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह इसी काम का निरीक्षण करने के लिए मौके पर पहुंचे और साइट पर चल रहे कामों को देखा। काम की गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड को इस बात के लिए फटकार लगाया कि बोल्डर को नद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.