बरेली, दिसम्बर 24 -- बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर रेल मंडल के बहेड़ी-देवरियां रेलखंड में 26 से 31 दिसंबर तक नियमित रूप से साढ़े तीन घंटे का ब्लॉक रहेगा। ब्लॉक के दौरान ट्रैक पर बीसीएम मशीन के द्वारा रेल पटरी पर मरम्मत कार्य कराया जाएगा। ब्लॉक सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा। जिसकी वजह से 53312 लालकुआं-कासगंज एक्सप्रेस को 31 दिसंबर तक लालकुआं से 90 मिनट रि-शिडयूल करा जाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...