नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- पटना जंक्शन के लिए चलेगी चार विशेष रेलगाड़ी यात्रियों की सुविधा के लिए सोमवार को पटना जंक्शन के लिए चार विशेष रेलगाड़ियां चलेंगी। नई दिल्ली से गाड़ी संख्या 02252 वंदेभारत एक्सप्रेस सुबह 8.35 बजे चलकर रात 9.30 बजे पटना पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04090 आनंद विहार टर्मिनल से दोपहर 2.25 बजे चलकर अगली सुबह 11 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04094 हजरत निजामुद्दीन से सुबह 11 बजे चलकर अगली सुबह 5 बजे पटना पहुंचेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 02392 आनंद विहार टर्मिनल से रात 11.20 बजे चलकर शाम 5.20 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...