बरेली, फरवरी 7 -- बरेली। सनसिटी विद्युत उपकेंद्र पर रविवार को 11 केवी वीसीबी पैनल बदलने का कार्य किया जाएगा। इस कारण सनसिटी उपकेंद्र से संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सुबह 10.30 से शाम छह बजे तक पूर्ण या आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि रविवार को सनसिटी, कुर्मांचल नगर, वीर सावरकर नगर, पीसी आजाद व पीर बहोड़ा कि विद्युत आपूर्ति सुबह 10.30 से शाम छह बजे तक पूर्ण या आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...