जमशेदपुर, जनवरी 20 -- जमशेदपुर। निजी स्कूलों में सोमवार को नर्सरी एवं एलकेजी में नामांकन की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई। शनिवार को जिन बच्चों का नाम लिस्ट में जारी किया गया था, उनमें से अधिकतर में सोमवार को प्रमाणपत्रों के साथ स्कूलों ने नामांकन के लिए बुलाया था। मंगलवार को भी नामांकन की प्रक्रिया संचालित की जाएगी। इसके लिए अभिभावकों को दस्तावेजों के साथ एडमिशन फीस जमा करने के लिए कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...