बरेली, दिसम्बर 16 -- बरेली। विद्युत उपकेंद्र लोहिया विहार की 33 केवी लाइनों की मरम्मत का कार्य बुधवार को प्रस्तावित है। इस दौरान पेड़ों की छटाई का कार्य भी कराया जाना है। अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि इस कारण लीची बाग, आनंद विहार, मिनी बाईपास, मठ लक्ष्मीपुर, ग्रेटर आकाश, अर्चना रेजीडेंसी, हार्टमैन, अशरफ खां की छावनी, मेगा ड्रीम, सीबीगंज टाउन की विद्युत आपूर्ति पूर्वाह्न 11 से दोपहर दो बजे तक पूर्ण या आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...