हल्द्वानी, फरवरी 6 -- हल्द्वानी। बेस अस्पताल हल्द्वानी में आयुष्मान केंद्र स्थल को बदल दिया गया है। पूर्व में आयुष्मान केंद्र के लिए रजिस्ट्रेशन प्रथम तल में स्थित 28 नंबर कमरे में था। अब आयुष्मान केंद्र को वहां से बदलकर ओपीडी से लगे 28 बी नंबर कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है। इस केंद्र में अस्पताल में भर्ती मरीज के आयुष्मान कार्ड के रजिस्ट्रेशन होते हैं। जिन भर्ती हुए मरीजों का आयुष्मान कार्ड नहीं होता है उनका कार्ड भी यहां बनाया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...