आरा, दिसम्बर 17 -- आरा। जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के नथमलपुर गांव में बुधवार की शाम काम करने से मना करने पर एक युवक की पिटाई कर दी गई। उससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया।‌ जख्मी नथमलपुर गांव निवासी स्व.जुलुम डोम के 40 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र डोम है। उसने बताया कि गांव के ही दो व्यक्ति अपने घर के बाहर दरवाजे पर जमे घास को हटाने के लिए बोल रहे थे। उसने काम करने से मना कर दिया, तो उन व्यक्तियों द्वारा लाठी-डंडों से उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। ....

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...