गोपालगंज, नवम्बर 30 -- गोपालगंज, नगर प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के कोन्हवा गांव निवासी एक राजमिस्त्री की मौत हो रविवार को हो गई। मृतक की पहचान कोन्हवा गांव निवासी बच्चा प्रसाद के 42 वर्षीय पुत्र टुनटुन प्रसाद के रूप में की गयी है। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त युवक राजमिस्त्री का काम करता था। ठेकेदार डुमरिया गांव निवासी सुरेन्द्र तिवारी के साथ काम करने के लिए कुचायकोट थाना क्षेत्र के तिवारी टोला गांव में गया था। इसी बीच सिर में गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल होने पर मौजूद ठेकेदार समेत अन्य लोगों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए कुचायकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए र...