गंगापार, जनवरी 10 -- उतरांव थाना क्षेत्र के पकरी गांव में निर्माणाधीन गेस्ट हाउस में काम करने के दौरान मजदूर गिर गया। घायल मजदूर को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान पांचवें दिन उसकी मौत हो गई। बीते शुक्रवार की देर शाम एम्बुलेंस जब शव लेकर मोतिहा तिराहे पहुंचा तो ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। सूचना पर मौके पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने किसी तरह आक्रोशित ग्रामीणों को शांत किया। थाना क्षेत्र के मोतिहा गांव निवासी 38 वर्षीय प्रमोद उर्फ पप्पू पटेल पुत्र लवकुश मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। बीते सोमवार को गांव के ही एक ठेकेदार के माध्यम से पकरी स्थित एक गेस्ट हाउस में टीन शेड लगाने गया था। टीन शेड लगाने के दौरान दीवार से अचानक जमीन पर गिर पड़ा। हादसे में प्रमोद के सिर में गंभीर चोट आई थी। जानकारी होने पर परिजन उस...