जहानाबाद, अक्टूबर 17 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। परस विगहा थाना क्षेत्र के महुआ विगहा गांव में शुक्रवार की सुबह काम करने के दौरान गिर जाने से एक राज मिस्त्री की जान चली गई। दीपावली के मौके पर उनकी मौत हो जाने से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर उनके परिवार एवं गांव के लोग यहां पहुंचे। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृत राजमिस्त्री सुरेश साव इब्राहिमपुर गांव के रहने वाले थे। इस घटना के संबंध में उनके साथ काम करने वाले बचू मिस्त्री ने अस्पताल परिसर में बताया कि महुआ विगहा में विगत करीब 10 दिनों से मकान निर्माण का काम चल रहा था। ईंट का दीवाल खड़ा किया जा रहा था। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे वे लोग अपने निर्धारित समय पर काम करने के लिए पहुंचे थे। सुरेश साव भाड़ा पर चढ़े हुए थे। जोड़े गए दीवाल पर पानी दे रहे थे। इस दौरान अचानक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.