सीतापुर, फरवरी 15 -- महमूदाबाद, संवाददाता। इंटरलॉकिंग व नाली के टेंडर पर केवल नाली के निर्माण पर ही नगर पालिका द्वारा ठेकेदार की फर्म के खाते में करीब छह लाख पचास हजार का भुगतान कर दिया गया। मामले को लेकर आईजीआरएस के माध्यम से जिलाधिकारी से शिकायत कर स्थलीय जांच कराकर प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई है। नगर पालिका महमूदाबाद के वार्ड बेहटा छावनी में हुसैनी के घर से हुकुम के घर तक करीब 80 मीटर इंटरलाकिंग व नाली निर्माण के लिए दो दिसंबर 2024 को 6.92 लाख रुपए की अनुमानित लागत का टेंडर प्रकाशित हुआ था। उपरोक्त कार्य करवाने की जिम्मेदारी नगर पालिका में रजिस्टर्ड फर्म शिव ट्रेडर्स को मिली थी। आरोप है कि उक्त कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया और महज 80 मीटर नाली का निर्माण करके करीब छह लाख पचास हजार रूपए का भुगतान दिसंबर 2025 में हो गया। भुगतान नगर ...