बलिया, दिसम्बर 13 -- चितबड़ागांव। क्षेत्र के ऐतिहासिक आस्था स्थल कामेश्वर धाम कारो के परिसर व आप पास लगी सभी स्ट्रीट लाइटें महीनों से खराब हैं। लिहाजा शाम होते ही इस आस्था स्थल पर अंधेरा पसर जा रहा है। पर्यटन विभाग की ओर से दो साल पहले परिसर और आस-पास दर्जनों स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थी। जिले की सीमा पर कारों गांव में भगवान शिव का एक विशाल मंदिर है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महर्षि विश्वामित्र द्वारा बक्सर में किए जा रहे यज्ञ ताड़का आदि राक्षसों द्वारा भंग कर दिया जा रहा था, उस समय महर्षि विश्वामित्र अयोध्या से राम लक्ष्मण को लेकर जाते समय इसी स्थान पर एक रात विश्राम किए थे। समय समय पर राजनीति दलों द्वारा मंदिर की भव्यता के लिए सहयोग किया जाता रहा है। दो साल पहले मंदिर के परिसर समेत चारो तरफ पर्यटन विभाग द्वारा स्ट्रीट लाईटें लगाई गयी थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.