दरभंगा, फरवरी 8 -- दरभंगा। अयोध्या में राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले पूर्व विधान पार्षद, श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के स्थाई सदस्य व विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष कामेश्वर चौपाल के निधन पर जिले में शोक की लहर छा गयी है। केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। सिंहवाड़ा प्रखंड के भरहुल्ली में आयोजित शोक सभा में विधायक डॉ. झा ने कहा कि वे कुशल राजनेता व समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है। मौके पर मुखिया दिनेश यादव, विनोद चौधरी, निर्मल चौधरी, दिलीप यादव, प्रेमचंद्र मंडल, छोटन लाल दास, संजय मंडल, रामबाबू मंडल, प्रेम चंद्र लाल, रमेश चंद्र लाल, नरेश मंडल, रणधीर राम आदि थे। उधर, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष मनीष खटीक की अध्यक्षता मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.