वाराणसी, दिसम्बर 15 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। नगर की सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था 'कामायनी' द्वारा सोमवार को 'वन्देमातरम्' पर आधारित "बतरस" का आयोजन महमूरगंज, स्थित संस्था के कार्यालय में हुआ। मधु पाण्डेय 'मृदुला' के नेतृत्व में उपस्थित जनों द्वारा वन्देमातरम् के समवेत गायन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर विद्वान वक्ता डॉ.गौतम चटर्जी ने वन्देमातरम् के परिप्रेक्ष्य में शोधपरक जानकारी दी। श्रावन्ती मुखर्जी ने वन्देमातरम् पर आधारित कथक नृत्य, संस्था के सचिव एवं वरिष्ठ रंगकर्मी अमलेश श्रीवास्तव ने वन्देमातरम् के भावानुवाद के साथ एकल अभिनय, डॉ. अष्टभुजा मिश्रा ने नौटंकी शैली में देशभक्ति से ओतप्रोत रचना और बालमुकुंद त्रिपाठी ने वन्देमातरम् पर आज के संदर्भ में व्याख्यान की। डॉ. लियाकत अली 'जलज', नवल किशोर गुप्त, डॉ. रजनी ...