आगरा, फरवरी 7 -- श्रीभगवान श्री कामाख्या माता कामाख्या देवी आदि बनाम उप्र सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड आदि मामले में शनिवार को अदालत में सुनवाई हुई। कोर्ट ने प्रकरण की अगली सुनवाई की तिथि 18 मार्च नियत की है। वादी पक्ष के अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि आदेश 7 नियम 14 सीपीसी के तहत दिया गया प्रार्थना पत्र अभी विचाराधीन है। सभी आवश्यक दस्तावेज विपक्षी पक्षों को उपलब्ध करा दिए गए हैं। मामले में विपक्षी संख्या 1 सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड, संख्या 2 प्रबंधन कमेटी दरगाह सलीम चिश्ती और संख्या 3 प्रबंधक कमेटी जामा मस्जिद फतेहपुर सीकरी न्यायालय में उपस्थित हो चुके हैं। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट द्वारा पूजा स्थल अधिनियम से जुड़े मामले में दिए गए स्टे का हवाला भी दिया गया। इसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 18 मार्च की तिथि तय की।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.