आगरा, जनवरी 16 -- श्रीभगवान श्री कामाख्या माता कामाख्या देवी आदि बनाम उप्र सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड आदि में अदालत ने मामले की अगली सुनवाई को सात फरवरी नियत की है। वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि केस में आदेश सात नियम 14 सीपीसी का प्रार्थना पत्र निस्तारण के लिए विचाराधीन है। विपक्षीगणों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करवाए जा चुके हैं। केस में विपक्षी संख्या एक सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड, संख्या दो प्रबंधन कमेटी दरगाह सलीम चिश्ती व विपक्षी संख्या तीन प्रबंधक कमेटी जामा मस्जिद फतेहपुर सीकरी न्यायालय में हाजिर हो चुकी है। 15 जनवरी को केस में सुनवाई की तिथि नियत थी। मकर संक्रांति के अवकाश के चलते केस की पत्रावली शुक्रवार को पेश हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.